लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन पर विचार-विमर्श में अल्पसंख्यकों को शामिल करें : एपीएससीसी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 जून ऑल पार्टी सिख को-आर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की चल रही कवायद के तहत सिखों, गुर्जरों और पहाड़ी जैसे अल्पसंख्यकों को विचार-विमर्श में शामिल करने की सोमवार को मांग की।

एपीएससीसी ने एक बयान में कहा कि अल्पसंख्यकों को शामिल नहीं किया जाना अस्वीकार्य है और संबंधित समुदायों के सदस्य पूरी ताकत से इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले परिसीमन आयोग द्वारा विभिन्न अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के सुझावों को शामिल करने की आवश्यकता है।

रैना ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की भागीदारी के बिना कोई भी कवायद बेकार और निरर्थक होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि सिख, गुर्जर और पहाड़ी जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों से परिसीमन आयोग को विमर्श करना चाहिए क्योंकि कई विधानसभा क्षेत्रों में उनकी आबादी ज्यादा है। गृह मंत्रालय द्वारा कोई अंतिम निर्णय लेने से पहले राजनीतिक दलों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को सार्वजनिक करना चाहिए।’’

रैना ने कहा कि यदि अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को इस कवायद से अलग रखा जाता है तो उन्हें सड़कों पर आने और विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों ने परेशानियां झेली हैं और उनके घावों पर मरहम लगाने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं