राजौरी में आतंकवादी गतिविधियां रोकने के लिए स्थानीय युवकों को एसपीओ के तौर पर शामिल करें: भाजपा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 01:10 IST2021-08-25T01:10:52+5:302021-08-25T01:10:52+5:30

Involve local youth as SPOs to stop terrorist activities in Rajouri: BJP | राजौरी में आतंकवादी गतिविधियां रोकने के लिए स्थानीय युवकों को एसपीओ के तौर पर शामिल करें: भाजपा

राजौरी में आतंकवादी गतिविधियां रोकने के लिए स्थानीय युवकों को एसपीओ के तौर पर शामिल करें: भाजपा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगवलार को ‘रक्षा का दूसरा घेरा’ मजबूत करने के लिए स्थानीय युवकों को विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में शामिल करने की वकालत की। सीमावर्ती जिले राजौरी में जुलाई और अगस्त महीने में मुठभेड़, ग्रेनेड हमले, हथियारों और विस्फोटक पदार्थ मिलने समेत अन्य आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। पूर्व मंत्री और पहाड़ी भाषी लोगों के विकास के लिए परामर्श बोर्ड के सदस्य कुलदीप राज गुप्ता ने कहा, ‘‘सीमावर्ती ज़िले में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ना चिंता का विषय है। स्थानीय युवकों को विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में शामिल कर पहाड़ी भाषी इलाकों में हम सुरक्षा का दूसरा घेरा मजबूत करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पहाड़ी लोग सभी बाधाओं के बावजूद हमेशा देश के हित के लिए खड़े रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Involve local youth as SPOs to stop terrorist activities in Rajouri: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bharatiya Janata Party