लाइव न्यूज़ :

सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान का अलंकरण समारोह, 16 पदक प्रदान किए गए

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:36 IST

Open in App

जयपुर,19 फरवरी सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान का अलंकरण समारोह शुक्रवार को अलवर में सैन्य स्टेशन के इटाराना महल में हुआ जिसमें कुल 16 पदक प्रदान किए गए।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के दौरान कुल 10 सेना पदक (वीरता), दो सेना पदक (प्रतिष्ठित) और चार विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।

दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने ये पदक प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि अलंकरण समारोह का आयोजन साल में एक बार किया जाता है जिसमें भारतीय सेना के उन वीर जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शत्रु का सामना करते हुए कर्तव्य के प्रति असीम समर्पण व अदम्य साहस का प्रदर्शन किया हो।

इस वर्ष कुल छह अधिकारियों, एक जूनियर कमीशन अधिकारी और नौ अन्य सैन्यकर्मियों, जिनमें एक मरणोपरांत शामिल हैं, को पुरस्कार प्रदान किए गए।

सैन्य कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान की उन 23 यूनिटों को भी प्रशंसापत्र से सम्मानित किया जिन्होंने पूरे वर्ष के दौरान सराहनीय प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल