लाइव न्यूज़ :

भारतीय मीडिया में खोजी पत्रकारिता गायब हो रही है : प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 दिसंबर प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय मीडिया के परिदृश्य से ‘‘खोजी पत्रकारिता’’ गायब हो रही है।

उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि पहले समाचार पत्रों का उपयोग ‘स्कैंडल’ का खुलासा कर समाज में हलचल पैदा करने के लिए किया जाता था और आजकल शायद ही इस तरह की कोई विस्फोटक खबर पढ़ने को मिलती है।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘‘मैं मौजूदा समय की मीडिया के बारे में कुछ विचार साझा करने की आजादी ले रहा हूं। खोजी पत्रकारिता की अवधारणा मीडिया के परिदृश्य से दुर्भाग्य से गायब हो रही है। यह कम से कम भारतीय परिप्रेक्ष्य में सच है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम बड़े हो रहे थे हम समाचार पत्रों द्वारा बड़े स्कैंडल का खुलासा करने के प्रति काफी उत्सुक रहते थे। समाचार पत्रों ने उन दिनों हमें कभी हताश नहीं किया। अतीत में हमने बड़े स्कैंडल और कदाचार पर समाचार पत्र की खबरों से उत्पन्न हुई हलचल से गंभीर परिणाम होते देखे हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि व्यक्तियों और संस्थानों की सामूहिक नाकामी को मीडिया द्वारा उजागर किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मीडिया को प्रणाली में कमियों से लोगों को अवगत कराने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह