लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जांच अनिवार्य करनी होगी: बोम्मई

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सीमाओं पर सख्ती करना और अनिवार्य जांच सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने यह भी कहा कि वायरस की वर्तमान लहर से निबटने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात से पहले बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने इस बारे में दक्षिण कन्नड़, चामाराजनगर, मैसुरु और कोडागु के जिलाधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीमाओं पर सख्ती करनी होगी। अनिवार्य जांच एवं टीकाकरण करना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के बाद वह जिलाधिकारियों और जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाने होंगे। हमारी प्राथमिकता रोग को फैलने से रोकना है।’’

कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,052 नए मामले सामने आए तथा 35 संक्रमितों की मौत हुई।

बोम्मई ने कहा कि सड़क मार्गों से जा रहे लोगों की जांच की जा रही है। रेलगाड़ियों से यात्रा करने वालों पर भी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को जांच की जिम्मेदारी लेनी होगी और उन्होंने इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव से बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का भी दौरा करेंगे।

बोम्मई ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह