लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन का साक्ष्य देने पर ही जांच की जाएगी :कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:38 IST

Open in App

कलबुर्गी (कर्नाटक), 10 जुलाई कर्नाटक के मांड्या जिले में अवैध खनन होने के सांसद सुमलता अंबरीश के आरोपों को खारिज करते हुए राज्य के खान एवं भूगर्भ मंत्री मुरूगेश निरानी ने शनिवार को कहा कि यदि वह इस बारे में दस्तावेजी साक्ष्य पेश करती हैं तो सरकार जांच का आदेश देगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे प्राप्त सूचना के मुताबिक मांड्या जिले में केआरएस बांध या बेबी बेट्टा इलाके के आसपास कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है। अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद मैंने मौके का व्यक्तिगत तौर पर दौरा किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैंने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन पाने पर पत्थर का खनन रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। पत्थर के खनन पर प्रतिबंध है। ’’

अभिनेत्री रह चुकीं निर्दलीय सांसद अंबरीश ने इस मुद्दे को लेकर जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों पर आरोप लगाया था, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के साथ उनकी कुछ दिन पहले जुबानी जंग हुई थी।

अंबरीश के आरोपों को खारिज करते हुए निरानी ने कहा कि सरकार जांच का आदेश देने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुमलता अंबरीश को अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों को पेश करने दीजिए। हम गहन और निष्पक्ष जांच का आदेश देंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र