लाइव न्यूज़ :

आसाराम बापू का पोस्टर लगाकर जेल में कंबल बांटने के मामले की जांच शुरू

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:05 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 25 दिसंबर बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथा वाचक आसाराम बापू का पोस्टर लगा कर शाहजहांपुर जिला कारागार में कंबल बांटने तथा उनका महिमामंडन करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

उपमहानिरीक्षक (कारागार) आर. एन. पांडे ने शुक्रवार को 'भाषा' को बताया कि वह बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने करीब सात घंटे तक पूरे मामले की बारीकी से जांच की।

पांडे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश कुमार तथा उप कारागार अधीक्षकों के बयान दर्ज किये।

उन्होंने बताया कि कारागार में अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त किए तथा आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा बांटी गई किताबें आज भी साक्ष्य के रूप में ली हैं ।

उन्होंने बताया कि गेटकीपर और वार्डन समेत दो दर्जन बंदियों से भी एक-एक कर पूछताछ की है।

पांडे ने बताया कि वह दो-तीन दिन में जांच पूरी कर जेल महानिदेशक को रिपोर्ट सौंप देंगे।

गौरतलब है कि आसाराम बापू के अनुयायियों ने 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में कैदियों को कंबल तथा आसाराम बापू की ऋषि पत्रिका का वितरण किया था। इस दौरान एक बड़ा पोस्टर लगाकर उस पर आसाराम के चित्र को भी दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच कारागार उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित