लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में ऑक्सीजन की कथित कालाबाजारी पर जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:44 IST

Open in App

प्रयागराज, 24 मई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गाजियाबाद जिले के लिए आबंटित ऑक्सीजन की कथित कालाबाजारी पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर) की पीठ ने गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंद किशोर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

अदालत ने कहा, “मौजूदा याचिका पर विचार करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी को सुनवाई की अगली तारीख पर अपना निजी हलफनामा दाखिल करने और इसके साथ ही जांच की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है।”

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने अदालत को बताया कि कोविड के मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडरों के वितरण का नियमन करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर), डिप्टी सीएमओ और संयुक्त आयुक्त (जिला उद्योग) सदस्य थे।

गोयल ने बताया कि गाजियाबाद जिले में अप्रैल और मई के महीने में 35 कोविड अस्पताल थे और इनमें से किसी भी अस्पताल से ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के संबंध में एक भी शिकायत नहीं प्राप्त की गई। लोनी विधानसभा क्षेत्र के लिए केवल एक कोविड अस्पताल था जिसमें 12 बेड थे और इस अस्पताल से भी ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी की कोई शिकायत नहीं आई। इस तरह से याचिका में लगाए गए आरोप निराधार हैं।

अपर महाधिवक्ता ने बताया कि हालांकि जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ता की शिकायत पर एक जांच समिति गठित की और जिले की मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया। इस मामले की जांच की रिपोर्ट अभी तक सौंपी नहीं गई है।

उल्लेखनीय है कि लोनी से विधायक नंद किशोर ने गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (नगर) के कथित भ्रष्टाचार की वजह से गाजियाबाद से ऑक्सीजन सिलेंडरों को कथित तौर पर दिल्ली और हरियाणा भेजे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की अदालत से गुहार लगाई है।

याचिकाकर्ता ने कहा है कि इस संबंध में एक मई, 2021 को गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई और उनसे जांच कराने की मांग की गई। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ नहीं किया गया और इसी वजह से उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख सात जून, 2021 तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे