लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से लौटी कोरोना संक्रमित महिला यात्री के साथी यात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:12 IST

Open in App

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 25 दिसंबर ब्रिटेन से लौटी कोरोना वायरस संक्रमित एक महिला यात्री के साथ एपी एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कोच में दिल्ली से विशाखापट्टनम तक की यात्रा करने वाले आठ यात्रियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दो बच्चों समेत इन यात्रियों के विशाखापट्टनम पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर जांच की।

नयी दिल्ली स्थित पृथक-वास केंद्र से कथित रूप से भाग कर आंध्र प्रदेश पहुंची महिला को अधिकारियों ने राजामहेंद्रवरम में पकड़ लिया और बुधवार देर रात उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आंध्र मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला के साथ यात्रा करने वालों का पता लगाया और बृहस्पतिवार को उन सभी के स्वाब नमूनों की जांच की जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह