लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करायी जाए: पायलट

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:06 IST

Open in App

जयपुर, पांच अक्टूबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मंगलवार को मांग की।

पायलट ने टौंक के अपने दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि लोगों को राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है कि उन्हें इस मामले में न्याय मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था। पायलट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिये जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि ‘‘यह कांग्रेस के बारे में नहीं बल्कि लोकतंत्र और किसानो के बारे में है।’’

पायलट ने लंबाकला गांव का दौरा किया जहां उन्होंने ‘प्रशासन गांवों के संग’ के तहत एक शिविर में भाग लिया और लोगों को पट्टे वितरित किये। उसके बाद पायलट गेंडिया गांव गये जहां उन्होंने खुले में चारपाई पर बैठकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं