लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के पास वाहन मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए:फड़णवीस

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, पांच मार्च भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक कार पाए जाने की घटना की जांच शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने की मांग की।

उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा के दौरान यह मांग की।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वाहन के मालिक और एक पुलिस अधिकारी के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी।

फड़णवीस ने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस थाने के कर्मियों और अपराध शाखा के अधिकारियों के बजाय वह पुलिस अधिकारी ही सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘वाहन के मालिक ने क्रावफोर्ड मार्केट में एक व्यक्ति से मुलाकात की थी। वह कौन था? वाहन का मालिक ठाणे में रहता है और मौके पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारी भी ठाणे में ही रहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह, कई इत्तेफाक संदेह पैदा करते हैं और इसलिए जांच एनआई को सौंपी जानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते रिलायंस इंटस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) खड़ी पाई गई थी, जिसमें जिलेटिन की छड़ें थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा