लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में पैसे लेकर किशोरी की शादी के मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:10 IST

Open in App

गोपेश्वर, सात अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में कथित तौर पर पैसा लेकर एक किशोरी की अपने से दोगुने उम्र के व्यक्ति से जबरन शादी करने के मामले की जांच बुधवार को पुलिस को सौंप दी गई।

शादी के तीन माह बाद सोशल मीडिया के जरिए सामने आए इस मामले में 14 वर्षीय किशोरी के पिता और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मंगलवार देर शाम राजस्व अधिकारियों ने जबरन शादी और मारपीट करने के लिए बाल विवाह अधिनियम के साथ किशोर न्याय अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड सहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पोखरी क्षेत्र के उपजिलाधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने 'भाषा' को बताया कि प्राथमिक जांच के बाद बुधवार को इस मामले की जांच को नियमित पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और उच्च न्यायालय द्वारा इस तरह के मामलों में पूर्व में दिए गए निर्णयों के आधार पर इस मामले को चमोली की नियमित पुलिस को सौंपा गया है जो इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने बताया कि जिले के सुदूरवर्ती गांव में हुई यह घटना सोमवार को कक्षा आठवीं में पढने वाली पीड़ित किशोरी के स्कूल पहुंचने पर सामने आई जब उसने अपनी आपबीती साझा की।

किशोरी के विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षक उपेंद्र सती ने वीडियो के जरिए सभी को इस घटना के बारे में बताया और उन्होंने ही इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई।

पीड़िता के हवाले से शिक्षक सती ने 'भाषा' को बताया कि कोविड-19 के कारण स्कूलों में तालाबंदी के दौरान गत जनवरी में उसके पिता ने कथित तौर पर पैसा लेकर उसकी शादी जबरदस्ती देहरादून के एक व्यक्ति से कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा