लाइव न्यूज़ :

दलित बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामले में जांच पूरी, माता-पिता को हर समय सुरक्षा: पुलिस

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि यहां नौ वर्षीय दलित बच्ची की कथित बलात्कार के बाद हत्या के मामले में जांच पूरी कर ली गई है और उसके माता-पिता को 24 घंटे सुरक्षा दी जा रही है।

बच्ची के माता-पिता ने अदालत की निगरानी में जांच के लिए विशेष जांच दल के गठन का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति योगेश खन्ना को दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि आरोप-पत्र दाखिल करने के बाद मामले को निचली अदालत के समक्ष आरोप तय करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

अदालत ने मामले के विचाराधीन होने पर गौर करते हुए कहा कि इसमें और विचार करने के लिए कुछ और नहीं है तथा उसने माता-पिता की याचिका का निबटारा कर दिया।

नाबालिग दलित बच्ची की एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर दी गयी। उन्होंने एक शमशान के पुजारी द्वारा बच्ची का अंतिम संस्कार किये जाने का आरोप भी लगाया।

अदालत ने 17 अगस्त को मामले में जांच के संबंध में यहां पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?