लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एजेंटों को रक्षा से जुड़ी सूचना देने के मामले की जांच सीआईडी के हवाले

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर/बालासोर, 15 सितंबर ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के चार ठेका कर्मचारियों को संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों को कथित रूप से गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद इस मामले की जांच सीआईडी, अपराध शाखा को सौंप दी गई।

इन पर मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसकर विदेशी एजेंटों को खुफिया जानकारी देने का आरोप है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने सीआईडी, अपराध शाखा को बालासोर जिला पुलिस से यह मामला अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया। जिला पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों की गिरफ्तारी की थी।

अपराध शाखा, ओडिशा ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में बताया कि इस मामले की जांच को अपने हाथों में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कु. बिसोई के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय जांच टीम बालासोर जा रही है।

इसी बीच बिसोई ने बालासोर पहुंचने के बाद जांच का जिम्मा संभाल लिया।

इससे पहले भी जनवरी, 2015 में बालासोर में डीआरडीओ के पूर्वा छायाकार ईश्वर बेहरा को आईटीआर, चांदीपुर से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में पकड़ा गया था । इस साल फरवरी में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया