लाइव न्यूज़ :

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का पीछा किए जाने संबंधी शिकायत की जांच शुरू

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:36 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के संभागीय निदेशक समीर वानखेड़े की उस शिकायत की जांच के आदेश दिये हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो पुलिसकर्मियों एवं कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वानखेड़े ने सोमवार को शिकायत दर्ज करायी थी कि दो पुलिस अधिकारी उनका पीछा कर रहे थे। वानखेड़े, एक क्रूज जहाज पर छापा मारने के बाद इन दिनों खबरों में हैं। इस छापेमारी के दौरान सिने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) से वानखेड़े के शिकायत की जांच करायी जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अन्य लोगों के साथ उन पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किये जायेंगे, जो कथित रूप से वानखेड़े का पीछा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुसार सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिये कहा गया है।

अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि वानखेड़े ने अपनी शिकायत में कहा है कि सात अक्टूबर को उस वक्त उनका पीछा किया गया, जब वह ओशीवाड़ा स्थित एक क्रब्रिस्तान गये थे, जहां उनकी मां को दफनाया गया था। अधिकारी के अनुसार वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि उन पर नजर रखी जा रही है और अपने दावे के समर्थन में उन्होंने कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाये ।

वानखेड़े ने इस मामले में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय से भी मुलाकात की । वानखेड़े ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की भी जांच की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल