लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद संबंधित मामलों की त्वरित जांच के लिए जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसी गठित

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:39 IST

Open in App

श्रीनगर, दो नवंबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद संबंधित मामलों की त्वरित जांच एवं अभियोजन के लिए तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने के मकसद से जम्मू-कश्मीर पुलिस के तहत राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) का गठन किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि राज्य जांच एजेंसी को आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने और दुष्प्रचार जैसे अपराधों तथा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के दायरे में आने वाले जुर्मों की जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसकी अध्यक्षता निदेशक पद पर नियुक्त व्यक्ति करेगा।

आदेश में कहा गया कि एसआईए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और अन्य जांच एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी और आतंकवाद संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी जांच एवं अभियोजन के लिए आवश्यक लगने वाले सभी कदम उठाएगी।

इसमें कहा गया कि खुफिया जानकारी से निपटने वाली कश्मीर और जम्मू की इकाइयां आतंकवाद संबंधित मामलों को दर्ज करने के लिए एसआईए के तहत पुलिस थानों के रूप में भी काम करेंगी।

आदेश के मुताबिक सीआईडी (अपराध जांच विभाग) प्रमुख एसआईए के पदेन निदेशक होंगे। इसमें साथ ही बताया गया कि एसआईए में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 25 प्रतिशत विशेष प्रोत्साहन राशि के तौर पर भी दिया जाएगा।

आदेश के अनुसार, पुलिस थाना प्रभारी आतंकवाद से संबंधित मामला दर्ज करने के तुरंत बाद एसआईए को अनिवार्य रूप से सूचित करेंगे। वे ऐसे हर मामले के बारे में भी एसआईए को सूचित करेंगे, जिसकी जांच के दौरान उसके आतंकवाद से संबंधित होने का पता चला हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए