लाइव न्यूज़ :

क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले में आरोपियों के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है: एनसीबी अधिकारी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) क्रूज जहाज से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी 26 अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए निर्धारित आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी।

एनसीबी 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापा मारने और कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त करने के बाद से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि जांच दल पहले ही ऐसे कुछ आरोपियों के लेन-देन के रिकॉर्ड एकत्र कर चुका है, जिनसे 'व्यावसायिक' इस्तेमाल में लाए जाने वाले या बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त हुए थे।

एजेंसी आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि जांच दल आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटाए गए संदेशों और व्हाट्सएप चैट को निकाल रहा है और जांच कर रहा है कि क्या उन्होंने एक दूसरे के साथ संवाद करने के लिए किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।

एनसीबी ने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर कुछ आरोपियों के पास से एमडीएमए बरामद किया था। अधिकारी ने कहा कि यह पदार्थ ज्यादातर यूरोप और अमेरिका से मंगवाया जाता है और एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसे कहां से हासिल किया।

एनसीबी अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री अनन्या पांडे से एनसीबी ने मामले के संबंध में पूछताछ की है और वह जांच में सहयोग कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एजेंसी ने शहर में छह स्थानों पर तलाशी ली और कुछ संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

इससे पहले सुबह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में एनसीबी कार्यालय पहुंचते देखा गया।

एनसीबी की एक टीम बृहस्पतिवार उपनगरीय बांद्रा में शाहरुख खान के आवास 'मन्नत' पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह