लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मरने वाले 11 सैन्यकर्मियों का परिचय

By भाषा | Updated: December 9, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, जिन 11 लोगों की मौत हुई है उनका परिचय इस प्रकार है:

ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर : उन्हें दिसंबर 1990 में जम्मू-कश्मीर राइफल्स (जेएकेआरएफ) में शामिल किया गया था। ब्रिगेडियर लिद्दर ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के साथ जेएकेआरएफ की एक बटालियन की कमान संभाली थी। उन्होंने भारत की उत्तरी सीमाओं पर एक ब्रिगेड की कमान भी संभाली।

उन्होंने सैन्य संचालन निदेशालय में निदेशक के रूप में कार्य किया। ब्रिगेडियर लिद्दर जनवरी 2021 से सीडीएस के रक्षा सहायक थे। उन्हें मेजर जनरल रैंक देने को मंजूरी दी जा चुकी थी। उन्हें एक डिविजन का प्रभार संभालना था। ब्रिगेडियर लिद्दर के परिवार में पत्नी गीतिका लिद्दर और बेटी आशना लिद्दर है। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था।

लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह : 17 अप्रैल, 1978 को जन्मे सिंह को सितंबर 2001 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। उन्होंने गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में रहते हुए देश के उत्तर-पूर्व में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी काम किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने सिक्किम स्काउट्स के साथ-साथ कोर मुख्यालय में एक स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं। उनके परिवार में पत्नी मेजर (रिटायर्ड) एग्नेस पी मेनेजेस और बेटी प्रीत कौर हैं।

हवलदार सतपाल राय : राय गोरखा राइफल्स रेजिमेंट का हिस्सा थे। वह मार्च 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। उन्होंने सियाचिन, नौशेरा, नगालैंड और साथ ही मणिपुर में भी सेवाएं दी। उनका बेटा पिछले एक साल से उसी यूनिट में सेवारत है, जहां वह कार्यरत थे।

नायक गुरुसेवक सिंह : वह पैरा स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा थे। वह मार्च 2004 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। नायक सिंह ने लद्दाख के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दीं। वह विध्वंस विशेषज्ञ और हथियार रहित लड़ाई और करीब से होने वाली लड़ाई में भी माहिर थे।

लांस नायक विवेक कुमार : वह पैरा स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा थे। वह दिसंबर 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ चीन सीमा पर भी सेवाएं दीं। लांस नायक कुमार 'कॉम्बैट फ्री फॉल' के विशेषज्ञ थे। वह संचार विशेषज्ञ होने के साथ-साथ हथियार रहित लड़ाई में भी माहिर थे।

लांस नायक जितेंद्र कुमार : लांस नायक कुमार पैरा स्पेशल फोर्स का हिस्सा थे। वह मार्च 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने भारत-पाक सीमा पर रेगिस्तानी इलाकों में सेवाएं दीं।

उन्होंने पिथौरागढ़ और जम्मू-कश्मीर के पास एलएसी पर भी काम किया। वह एक विशेषज्ञ स्नाइपर और संचार युद्ध के माहिर थे।

लांस नायक बी साई तेजा : तेजा पैरा स्पेशल फोर्स का हिस्सा थे। वह जून 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर अत्यधिक ऊंचे इलाके में अपनी सेवाएं दीं।

लांस नायक तेजा मणिपुर और नगालैंड में आतंकवाद रोधी अभियान में भी शामिल थे। वह मिश्रित मार्शल आर्ट, हथियार रहित लड़ाई, संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ थे।

विंग कमांडर पीएस चौहान : उन्हें जून 2002 में एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल किया गया था और वह आगरा के रहने वाले थे।

स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप : कुलदीप को जून 2015 में एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था और वह राजस्थान के घरदाना खुर्द से ताल्लुक रखते थे।

जूनियर वारंट अधिकारी आर पी दास : दास जून 2006 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए हुए थे और एक फ्लाइट इंजीनियर थे। वह अंगुल, ओडिशा के रहने वाले थे।

जूनियर वारंट अधिकारी ए प्रदीप : प्रदीप जनवरी 2004 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वह एक फ्लाइट गनर थे। वह केरल के त्रिशूर से ताल्लुक रखते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण