लाइव न्यूज़ :

मप्र में 1.1 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:26 IST

Open in App

इंदौर, सात अगस्त मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए की खेप के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.1 करोड़ रुपये है । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर अय्यूब शाह (40) को प्रदेश के सांवेर क्षेत्र में इंदौर-उज्जैन मार्ग पर पकड़ा गया।

पाराशर ने बताया, "शाह की पीठ पर टंगे बैग से 1.1 किलोग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत 1.1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।"

उन्होंने जांच के हवाले से बताया कि मूलत: मंदसौर का रहने वाला शाह मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में दलालों के माध्यम से एमडीएमए की कथित तौर पर तस्करी करता है।

पाराशर ने बताया, "शाह के तार उस बड़े गिरोह से जुडे़ हैं जिसके कब्जे से पांच जनवरी को इंदौर में 70 किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया गया था।"

उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस के छेड़े गए "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पिछले सात महीने में इस गिरोह के 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि इनमें हैदराबाद का एक दवा कारखाना संचालक समेत अलग-अलग राज्यों में एमडीएमए की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि एमडीएमए को "एक्स्टसी" और "म्याऊं-म्याऊं" के नाम से भी जाना जाता है और इस सिंथेटिक ड्रग (मानव निर्मित रसायनों से बना नशीला पदार्थ) के अवैध कारोबार में गिरफ्तार आरोपियों ने पब, जिम, डिस्को, डांस बार और पार्टियों में उपयोग के लिए भी इसकी आपूर्ति की बात कबूली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी