लाइव न्यूज़ :

ठगी के मामले में आरोपी से पूछताछ जारी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 15:52 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार मोहित गोयल से पूछताछ कर रही है।

इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की एक टीम पुलिस हिरासत में उससे गहन पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि देशभर के हजारों लोगों से ड्राई फ्रूट्स आदि खरीदने के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी षडयंत्रकर्ता मोहित गोयल को बुधवार को पुलिस ने तीन दिन की हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक थाना सेक्टर-58 में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों ने इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आढ़तियों से खरीदे गए ड्राई फ्रूट्स और अन्य समान ये लोग किन-किन स्थानों पर बेचते थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि ये लोग मेरठ, शामली और गाजियाबाद सहित कई अन्य जगहों पर सामान बेचते थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस धोखाधड़ी से कमाई गई राशि के बारे में पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक मोहित गोयल, ओमप्रकाश जांगिड़ समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 के कोरंथम बिल्डिंग में ‘दुबई ड्राई फूड्स’ के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर मोहित गोयल और उसके साथियों ने देश के सैकड़ों व्यापारियों से ड्राई फूड्स और अन्य सामान खरीदे। इन लोगों ने 20 से 40 प्रतिशत रकम दुकानदारों को पहले दे दी और सामान ले लिया। बाद में उन्होंने दुकानदारों को चेक दिया जो कथित तौर पर बाउंस हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने इस मामले की रिपोर्ट थाना सेक्टर-58 में दर्ज कराई थी। इस घटना में शामिल कई लोग अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस देश के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

एसीपी ने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपियों के विदेश भागने की आशंका है इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू