लाइव न्यूज़ :

एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 12,000 रुपये

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:53 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जनवरी एमबीबीएस और बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का भत्ता उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से मंगलवार को ट्वीट कर दी गयी जानकारी के अनुसार इंटर्नशिप के दौरान अब छात्रों को मासिक भत्ते के रूप में 7,500 रुपये की जगह 12,000 रुपये देने फैसला लिया है। भत्ते में यह बढ़ोतरी 10 साल बाद की गई है।

ताजा फैसले के मुताबिक प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस अथवा बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को वर्तमान में मिल रहे 7500 रुपयों की जगह अब प्रतिमाह 12,000 रुपये इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने भत्ता राशि बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया