लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के दौरे से पहले कश्मीर में इंटरनेट बंद किया गया, दोपहिया वाहन जब्त

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस सप्ताह के अंत में घाटी के संभावित दौरे से पहले पुलिस ने कश्मीर के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया है और बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

शाह के शनिवार को कश्मीर का दौरा करने की संभावना है जब श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान रवाना होगी।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेट बंद करने और दोपहिया वाहनों को जब्त करने का शाह के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यह आतंकवाद रोधी नियमित उपायों का हिस्सा है।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, "कुछ बाइक जब्त करना और कुछ टॉवरों का इंटरनेट बंद करना पूरी तरह से आतंकी हिंसा से संबंधित है। इसका माननीय गृह मंत्री के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है।"

दो दिन पहले एक दर्जनों टॉवरों का इंटरनेट बंद कर दिया गया था और यह अधिकांश उन इलाकों में किया गया है जहां पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के कागजों की जांच के लिए सघन अभियान चलाया है।

कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके दोपहिया वाहनों को पुलिस ने दस्तावेजों की जांच किए बिना ही जब्त कर लिया और उन्हें 26 अक्टूबर के बाद अपने वाहन लेने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह