लाइव न्यूज़ :

पाक के नापाक इरादों के चलते कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की उम्मीद नहीं, पड़ोसी भारत के खिलाफ फैला रहा है जहर

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:02 IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन जनजीवन को सुगम बनाने के लिए लोगों की आवाजाही, लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन नेटवर्क पर पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रहा है। ये सेवाएं अनुच्छेद 370 के तहत राज्य का विशेष दर्जा हटाने के बाद से बाधित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल होने की संभावना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक अभियान शुरू कर दिया है और वह सरकार के खिलाफ उत्तेजित वीडियो से नगा विद्रोहियों को भड़काने की कोशिश भी कर रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन जनजीवन को सुगम बनाने के लिए लोगों की आवाजाही, लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन नेटवर्क पर पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रहा है।

जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल होने की संभावना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक अभियान शुरू कर दिया है और वह सरकार के खिलाफ उत्तेजित वीडियो से नगा विद्रोहियों को भड़काने की कोशिश भी कर रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर प्रशासन जनजीवन को सुगम बनाने के लिए लोगों की आवाजाही, लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन नेटवर्क पर पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रहा है। ये सेवाएं अनुच्छेद 370 के तहत राज्य का विशेष दर्जा हटाने के बाद से बाधित हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, पाबंदियां हटाई जा रही हैं। हालांकि इंटरनेट कनेक्शन जल्द बहाल नहीं होंगे क्योंकि पाकिस्तान इंटरनेट के जरिए भारत के खिलाफ जहर फैला रहा है। वे सरकार के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं और पाकिस्तान में बन रही ऐसी वीडियो नगालैंड पहुंच चुकी हैं।’’

गौरतलब है कि पूर्व में झूठी सूचनाएं फैलाने के लिए जम्मू कश्मीर में मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘एक बार इंटरनेट बहाल हो गया तो पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में लोगों को भड़काने की पुरजोर कोशिश करेगा जैसा कि वह अभी नगालैंड में विद्रोहियों के साथ कर रहा है।’’

अधिकारियों को मिली सूचना के अनुसार, नगालैंड में कई उत्तेजित संदेश फैल रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भारत में परेशानी पैदा करने के पाकिस्तान के एजेंडे का पता चला है और यह पाया गया कि पाकिस्तानी अधिकारी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वीडियो बना रहे हैं जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों की वर्दियां पहने हुए लोग अत्याचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसे वीडियो कई स्थानों पर प्रसारित किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जम्मू के पांच ‘‘संवदेनशील’’ जिलों में मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी। जम्मू मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और पुंछ में सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं