लाइव न्यूज़ :

तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में मेरठ में हंगामा, जमकर हुआ लाठीचार्ज, इंटरनेट बैन

By भाषा | Updated: July 1, 2019 10:26 IST

घटना के बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने 70 नामजद सहित एक हजार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तनावपूर्ण शांति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती तौर पर जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है कि झारखंड में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटना को लेकर रविवार देर शाम ‘युवा सेवा समिति’ के बैनर तले ‘फैज-ए-आम इंटर कॉलेज’ में सभा की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बिना पूर्वानुमति के जुलूस निकाला।पुलिस ने कई जगह जुलूस रोकने की कोशिश की इसपर भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पांच पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है।‘फैज-ए-आम कॉलेज’ में बिना अनुमति सभा की गई और उसके बाद बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश की गई। पुलिस के रोकने पर कुछ लोगों ने पथराव किया। उन्होंने बताया कि पुलिस से हाथापाई और पथराव के आरोप में 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।घटना के बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने 70 नामजद सहित एक हजार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। तिवारी ने बताया कि सभी मोबाइल और निजी इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल बीएसएनएल ब्रॉडबैंड को इससे बाहर रखा गया है।झारखंड में तबरेज अंसारी नाम के एक व्यक्ति को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। उससे जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगवाए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक तबरेज को मारने वालों में दैनिक मजदूरी करने वालों से लेकर बेरोजगार तक शामिल थे।

टॅग्स :मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग