लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट, मोबाइल सेवा प्रभावित नहीं

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अगस्त तीन वर्षों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा निर्बाध रूप से जारी रहीं जहां तनावमुक्त माहौल में जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, “न तो इंटरनेट बंद है न ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाबंदियां हैं।”

यह तीन वर्षों में पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइस सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये सेवाएं बंद कर दी जाती थीं। इससे पहले 2018 में राज्यपाल एन एन वोहरा के कार्यकाल के दौरान ये सेवाएं बंद नहीं की गई थीं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2005 को आतंकवादियों ने तब स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल बख्शी स्टेडियम के बाहर आईईडी विस्फोट के लिये मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है यद्यपि कश्मीर में संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है