लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर रोक से बड़ी आतंकी घटनाओं को टालने में मदद मिली

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:08 IST

जम्मू-कश्मीर: डोडा और किश्तवाड़ जिलों में 'दिशा' के नाम से मशहूर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की अलग-अलग बैठकों में सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर रोक के कारण किश्तवाड़ में कई आतंकवादियों का सफाया संभव हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने से पिछले दो महीनों में कुछ बड़ी आतंकी घटनाओं को रोकने में मदद मिली है।सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर रोक का विरोध करने वाले लोगों का जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के जारी रहने में निहित स्वार्थ है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने से पिछले दो महीनों में कुछ बड़ी आतंकी घटनाओं को रोकने में मदद मिली है। सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर रोक का विरोध करने वाले लोगों का जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के जारी रहने में निहित स्वार्थ है या वे भारत की संप्रभुता और आम आदमी की सुरक्षा की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।

डोडा और किश्तवाड़ जिलों में 'दिशा' के नाम से मशहूर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की अलग-अलग बैठकों में सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर रोक के कारण किश्तवाड़ में कई आतंकवादियों का सफाया संभव हो सका। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर रोक से किश्तवाड़ और चिनाब क्षेत्र के अन्य हिस्सों में सक्रिय आतंकवादियों का सफाया करने में भी मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता इंटरनेट पर रोक को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं क्योंकि वे ‘‘आतंकवाद के लाभार्थी’’ हैं और पिछले तीन दशकों में उनकी राजनीति ‘‘आतंकवाद के भय के कारण निराशाजनक मतदान के कारण बची रह सकी है।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन अधिक दयनीय स्थिति जम्मू क्षेत्र में कुछ तत्वों के मामले को लेकर है जो आतंकवाद समर्थक शब्दजाल में फंस गए हैं और इंटरनेट पर रोक की आलोचना कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि इन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वे आम आदमी के जीवन की कीमत पर भी कोई मुद्दा बनाने को बेताब हैं। 

टॅग्स :जितेन्द्र सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं