लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:37 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), सात मार्च पिछले सप्ताह यहां शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का रविवार को समापन हो गया ।

उत्तर प्रदेश के जमाने में 1992 से हर साल होते आ रहे योग महोत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि योग से मन व शरीर को नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास रोजाना करना चाहिए जिससे रोगी भी निरोग हो जाता है। राज्यपाल के अनुसार यह प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग की ख्याति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया और वह चाहते है कि योग को लेकर देश पूरे विश्व का प्रतिनिधि बने।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग से भारत विश्वगुरु बन सकता है।

योगाभ्यास की प्राचीन पद्धतियों को जानने आये 425 प्रशिक्षक व प्रशिक्षुओं ने इस महोत्सव में प्रशिक्षण लिया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि हर माह की 21 तारीख को विधानसभा में योगाभ्यास किया जाता है।

आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि 1992 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहते उन्होंने ही ऋषिकेश में प्रतिवर्ष एक मार्च से सात मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरूआत की थी ।

इस अवसर पर फिजी समेत तीन देशों के राजदूतों ने भी योग की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह