लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day: योग दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- 'ये दुनिया को भारत का सबसे अमूल्य उपहार'

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 11:02 IST

Open in App

आज पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी के साये में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि योग दिवस दुनिया को जोड़ता है। दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कोविड-19 सबसे ज्यादा इंसान से श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। ऐसे में योग और प्राणायाम श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है। बता दें कि 21 जून 2015 को पहली बार योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया गया था। इसके बाद से ये पहली बार है जब ये डिजिटल रूप में मनाया जा रहा है। इस साल की योग दिवस की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।

21 Jun, 20 08:41 AM

योग दिवस पर राष्ट्रपति का संदेश

योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि ये दुनिया को भारत की ओर से दिया गया सबसे अमूल्य उपहार है। उन्होंने लिखा, 'सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।'

21 Jun, 20 08:34 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इंटरनेशनल योगा जे के मौके पर योग किया।

 

21 Jun, 20 07:43 AM

मुख्तार अब्बास नकवी ने किया योग

दिल्ली: योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ योग किया। देखें तस्वीरें

 

21 Jun, 20 07:42 AM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया योग

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर अपने परिवार के साथ घर पर योग किया।

 

21 Jun, 20 07:00 AM

हमारे यहां कहा गया है- युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा। अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी ड्यूटी को सही ढंग से करना ही योग है: प्रधानमंत्री मोदी

21 Jun, 20 07:00 AM

गीता में भगवान कृष्ण ने योग की व्याख्या करते हुए कहा है- ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ अर्थात्, कर्म की कुशलता ही योग है: पीएम मोदी

21 Jun, 20 06:59 AM

आप प्राणायाम को अपने रोज के अभ्यास में जरूर शामिल करिए, और अनुलोम-विलोम के साथ ही दूसरी प्राणायाम को भी सीखिए: पीएम

21 Jun, 20 06:58 AM

'कोरोना से भी लड़ाई में मददगार योग'

कोविड-19 वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। हमारे श्वसन प्रणाली को मजबूत करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि सांस का व्यायाम: पीएम मोदी

21 Jun, 20 06:53 AM

'जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है'

जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है। जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है। कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का My Life - My Yoga वीडियो ब्लॉगिंग कंपटीशन में हिस्सा लेना, दिखाता है कि योग के प्रति उत्साह कितना बढ़ रहा है: पीएम 

21 Jun, 20 06:51 AM

योग का अर्थ है- ‘समत्वम् योग उच्यते’ अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है: पीएम मोदी

21 Jun, 20 06:50 AM

स्वामी विवेकानंद कहते थे- 'एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है, और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।'किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है: पीएम मोदी 

21 Jun, 20 06:47 AM

योग दिवस दुनिया को जोड़ने का काम करता है। योग के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। कोरोना मरीजों को भी योग को हराने की ताकत मिलती है। योग से हमें मानसिक शांति मिलती है।: पीएम मोदी 

21 Jun, 20 06:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

इंटरनेशन योग डे पर पीएम मोदी का संबोधन यहां लाइव देंखें...

 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा