लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 21 जून: भारत की पहल पर दुनिया भर में मना योग दिवस, व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म

By भाषा | Updated: June 21, 2019 07:20 IST

भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने। भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।

21 जून की तारीख ने इतिहास में अचानक ही एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख चार वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।

1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।

1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।

1991ः पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।

2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।

2003 : जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स ​जारी।

2008ः फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

2009ः भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।

2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल।

टॅग्स :हिस्ट्रीयोगनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए