लाइव न्यूज़ :

महिला सशक्तीकरण के बाद भी भेदभाव, पुरुषों के मुकाबले 20 फीसदी कम मिलती है सैलरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 10:05 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018: आखिर क्यों वेतन तय करने के वक्त कर्मचारी का पुरुष या महिला होना जरूरी है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च; पूरा विश्न आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है लेकिन महिला सशक्तीकरण के बाद भी महिलाओं के साथ भेदभाव में कमी नहीं आ रही है। हाल ही के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में महिलाओं की सैलरी पुरुषों के मुकाबले 20 प्रतिशत कम है। साथ ही यह बात सामने आई है कि वेतन तय करने में  कर्मचारी का पुरुष या महिला होना बहुत मायने रखता है।

20 फीसदी का सैलरी में गैप बहुत ज्यादा है

यह रिपोर्ट 'मॉन्स्टर सैलरी इंडेक्स' (एमएसआई) की है। इसके अनुसार पुरुष हर घंटे 231 रुपए और महिला 184.8 रुपए ही कमा पाती हैं। मॉन्टर.कॉम के सीईओ अभिजीत मुखर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि 20 फीसदी का सैलरी में गैप सच में काफी ज्यादा है। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि धीरे-धीरे यह अंतर और भी कम हुआ है लेकिन 21वीं सदी में यह अंतर भी काफी ज्यादा है। 

 36 प्रतिशत औरतों ने भेदभाव की बात मानी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2016 में यह आकड़ा  24.8 प्रतिशत था। इसके अनुसार 2017 में इसमें पांच प्रतिशत की कमी आई है। मॉन्टर.कॉम के इस सर्वे में पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया था। इस सर्वे में शामिल  36 प्रतिशत औरतों ने भेदभाव की बात मानी है और कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। 

ऐसा नहीं है कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां महिलाओं की सैलरी में भेदभाव किया जा रहा है। ऐसा जर्मनी और युरोप के कुछ देशों के भी यही आंकडें हैं। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित