अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गाजियाबाद के दो मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा
By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:52 IST2021-03-07T20:52:25+5:302021-03-07T20:52:25+5:30

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गाजियाबाद के दो मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा
गाजियाबाद(उप्र), सात मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कंपनी गाजियाबाद में दो मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्रियों को मुफ्त ई-रिक्शा सेवाएं प्रदान करेगी।
ई-रिक्शा निर्माण कंपनी ओम बालाजी ऑटोमोबाइल इंडिया के मालिक विकास देशवार ने कहा कि मोहन नगर और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशनों पर 20 ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने एक बयान में कहा, "कोई भी देश महिलाओं के योगदान के बिना प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। देश के लिए महिलाओं का योगदान अतुलनीय है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।