लाइव न्यूज़ :

टिहरी में भागीरथी के तट पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्यालय

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:55 IST

Open in App

देहरादून, 16 फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि टिहरी में भागीरथी के तट पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। जहां विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के साथ ही हिंदी और अंग्रेजी का भी ज्ञान दिया जाएगा।

टिहरी में बसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी झील महोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इससे पूरे विश्व के लोग भारतीय संस्कृति का ज्ञान हासिल कर सकेंगे।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी में उत्तराखंड का भविष्य है। उन्होंने कहा कि पहले टिहरी लेक फेस्टिवल की तारीख तय नहीं थी लेकिन अब अधिसूचना जारी कर दी गयी है कि यह हर साल बसंत पंचमी पर होगा।

हाल में चमोली में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए रावत ने कहा कि इस बार झील महोत्सव के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति थी परंतु हमने निर्णय लिया कि हम आपदा से भी लड़ेंगे और आगे भी बढ़ेंगे। उन्होंने आपदा में अपना जीवन खोने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ से प्रार्थना की।

रावत ने कहा कि टिहरी में पर्यटक कुछ दिन रुके और यहां का लुत्फ उठाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए 1,210 करोड़ रुपये से टिहरी क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर विंग की स्थापना की गई है जिसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड ही पर्यटन का हब बनेगा।

झील महोत्सव में विभिन्न साहसिक खेलों जैसे पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग, हाट एयर बैलून, क्याकिंग, केनोइंग, हाईरोप कोर्स, रॉक क्लाइमिंग, जुमारिंग रैपलिंग और ऑल टेरेन बाइक का आयोजन किया जा रहा है। टिहरी झील महोत्सव के अंतर्गत पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल