अंतर्राष्ट्रीय सोलर अलायंस समिट में बोले पीएम मोदी, वेदों ने सूर्य को माना है विश्व की आत्मा

By भारती द्विवेदी | Updated: March 11, 2018 12:06 IST2018-03-11T12:06:48+5:302018-03-11T12:06:48+5:30

अंतर्राष्ट्रीय सोलर अलायंस सम्मेलन में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने, क्राउड फंडिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, क्रेडिट मैकेनिज्म, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, ग्रिड सोलर एनर्जी, वॉटर सप्लाई और सिंचाई जैसे मुद्दों पर तैयार प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी।

International Solar Alliance Summit in Delhi: PM Narendra Modi addresses the First International Solar Summit today | अंतर्राष्ट्रीय सोलर अलायंस समिट में बोले पीएम मोदी, वेदों ने सूर्य को माना है विश्व की आत्मा

अंतर्राष्ट्रीय सोलर अलायंस समिट में बोले पीएम मोदी, वेदों ने सूर्य को माना है विश्व की आत्मा

नई दिल्ली, 11 मार्च: राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है। इस अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 23 देशों के राष्ट्रध्यक्ष और कई देश के प्रतिनिधि राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है- 'वेद के अनुसार सूर्य को विश्व का आत्मा कहा गया है। इससे ही जीवन चलता है। क्लाइमेट चेंज से लड़ने के लिए हमें उसी पुराने तरीके की तरफ देखते हुए एक रास्ता निकालने होगा।'


वहीं भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- 'हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिबद्ध हैं और हम दोनों की रफ्तार एक जैसे जुनून को पैदा करती है जिससे लोग प्रेरित होते हैं और मिलकर काम को पूरा करते हैं।लेकिन हमारा जुनून ठोस परिणाम लाने का है, इसलिए हम नए सिरे से काम मे रफ्तार ला रहे हैं। हम प्रतिबद्धता के साथ हमारे देश और धरती के लिए काम को पूरा कर रहे हैं। '


अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन शिखर सम्मेलन की शुरूआत पेरिस में 30 नवंबर, 2015 को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ने इसकी संयुक्त रूप से शुरूआत की थी। भारत में आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन शिखर सम्मेलन में फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कोमोरोस, क्यूबा, फिजी, गिनी, घाना, मलावी, माली, मॉरीशस, नॉरू, नाइजर, पेरू, सेशेल्स, सोमालिया, दक्षिण सूडान और तुवालु देश शामिल हो रहे हैं। 

English summary :
In the International Solar Alliance Summit, there will discussion on issues like promotion of solar energy, crowd-funding and technology sharing, rural electrification, grid solar energy, water supply and irrigation will be discussed.


Web Title: International Solar Alliance Summit in Delhi: PM Narendra Modi addresses the First International Solar Summit today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे