लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:05 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी पश्चिम बंगाल में रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ मनाया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को शुभकामनाएं दी और बंगाली भाषा के लिए जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ हर साल 21 फरवरी को भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज 21 फरवरी ‘भाषा शहीद दिवस’ है। मैं इस ऐतिहासिक दिन बंगाली भाषा के लिए जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजिल अर्पित करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप सभी को ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ की शुभकामनाएं। हर भाषा का सम्मान करें लेकिन अपनी मातृभाषा पर गर्व करें।’’

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी इस मौके पर लोगों को शुभकमानाएं दी और कहा कि भाषाई विविधता ‘‘हमारी सभ्यता का मूलभूत आधार’’ है।

राज्य में कई संस्थानों और विभिन्न संगठनों ने ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस