लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:08 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 21 दिसंबर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी समेत अन्य गणमान्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन में भाग लिया।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहा है। 25 दिसंबर को समापन के दिन 55,000 स्कूली विद्यार्थी सामूहिक तौर पर गीता से 19 श्लोकों का पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने इस मौके पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण द्वारा दिया गया दैवीय संदेश कर्म के दर्शन पर आधारित है, जो कि राष्ट्र, समाज और लोगों के कल्याण और उन्नति का आधार है।

जयराम ठाकुर कुरुक्षेत्र में मौजूद थे और उन्होंने ब्रह्मसरोवर के तट पर पूजा-अर्चना भी की। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि गीता का संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से हम अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?