हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू
By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:37 IST2020-12-21T21:37:20+5:302020-12-21T21:37:20+5:30

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू
कुरुक्षेत्र, 21 दिसंबर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कुरुक्षेत्र के सांसद नयाब सिंह सैनी समेत अन्य गणमान्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहा है। 25 दिसंबर को समापन के दिन 55,000 स्कूली विद्यार्थी सामूहिक तौर पर गीता से 19 श्लोकों का पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।