अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं इस साल के अंत तक सामान्य होंगी : नागरिक उड्डयन सचिव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:22 IST2021-11-24T16:22:18+5:302021-11-24T16:22:18+5:30

International flight services will be normal by the end of this year: Civil Aviation Secretary | अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं इस साल के अंत तक सामान्य होंगी : नागरिक उड्डयन सचिव

अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं इस साल के अंत तक सामान्य होंगी : नागरिक उड्डयन सचिव

नयी दिल्ली, 24 नवंबर नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के ‘‘बहुत जल्द’’ और संभवत: इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। यह निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

बंसल ने यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ‘‘बहुत जल्द’’ और इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। अभी भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है।

‘एयर बबल’ समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है। द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ शर्तों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया का आकलन कर रही है और उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को सामान्य करना चाहती है।

उन्होंने कहा था, ‘‘हम दुनिया में नागर विमानन क्षेत्र का अपना मुकाम फिर हासिल करने और भारत में हब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आप भरोसा रखें, मैं आपके साथ हूं। हम मिलकर काम करेंगे, लेकिन सुरक्षित वातावरण में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: International flight services will be normal by the end of this year: Civil Aviation Secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे