लाइव न्यूज़ :

पीएसी के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल नहीं होंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि: चौधरी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से खतरे की आशंका के बीच अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। पीएसी के प्रमुख और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह दो दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह चार दिसंबर (शनिवार) से संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित होने जा रहा है।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘52 देशों के प्रतिनिधियों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के कारण इनमें से कोई शामिल नहीं हो रहा है।’’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस समारोह के लिए पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया था तो चौधरी ने कहा कि उसे भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उसकी ओर से कोई उत्तर नहीं आया।

उन्होंने बताया कि सारे निमंत्रण विदेश मंत्रालय के जरिये भेजे गए थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को लोक लेखा समिति के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसमें राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और चौधरी शामिल होंगे।

चौधरी ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति भारत की संसद की लोक लेखा समिति के शताब्दी स्मृति चिन्ह का विमोचन करेंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्रपति समिति की एक शताब्दी की यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि समारोह के उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय मंत्री, संसद सदस्य, भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारी और अन्य विशिष्टजन भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल