लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुदाय कोरोना वायरस संकट से और मजबूत होकर निकलेगा: कोविंद

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय कोरोना वायरस महामारी का समाधान खोजने के बहुत करीब है और वह इस संकट से और मजबूत होकर निकलेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मानव जाति का सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना जरूरी हो गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने उम्मीद जतायी कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय महामारी का समाधान खोजने के बहुत करीब है और वह इस संकट से और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।’’

कोविंद ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में, हंगरी के राजदूत अंद्रास लाज्लो किराली, मालदीव के उच्चायुक्त हुसैन नियाज, चाड के राजदूत सोंगुई अहमद और ताजिकिस्तान के राजदूत लुकमान के परिचय पत्र स्वीकार किये।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने इस अवसर पर राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इसमें कहा गया है कि भारत के सभी चार देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और संबंधों का आधार शांति तथा समृद्धि की साझा दृष्टि में है।

बयान में कहा गया है कि कोविंद ने 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए उनकी सरकारों को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए