अंतरराष्ट्रीय हास्य कलाकार ट्रेवर नोह ने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:41 IST2021-02-11T17:41:43+5:302021-02-11T17:41:43+5:30

International comedian Trevor Noh commented on the peasant movement | अंतरराष्ट्रीय हास्य कलाकार ट्रेवर नोह ने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की

अंतरराष्ट्रीय हास्य कलाकार ट्रेवर नोह ने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की

मुंबई, 11 फरवरी हास्य कलाकार ट्रेवर नोह ने बुधवार रात अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘‘द डेली शो’’ के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर टिप्पणी की।

इससे पहले दो फरवरी को अमेरिकी गायिका रिहाना ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करने रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसका कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने समर्थन किया था।

एक वीडियो लिंक साझा करने के साथ ही नोह ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के किसान क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं? सरकार ने दशकों पुराने कृषि कानूनों को बदलने का प्रयास किया, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।’’

दक्षिण अफ्रीकी हास्य कलाकार ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अगर आप नहीं जानते हैं, तो अब आप जानेंगे।’’

इसके साथ ही किसानों के प्रदर्शन से संबंधित खबरों की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।

इस वीडियो में किसानों के समर्थन में आवाज उठाने वाली रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के पुतले जलाने का भी जिक्र था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: International comedian Trevor Noh commented on the peasant movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे