अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव बीकानेर में सात से नौ जनवरी तक

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:18 IST2021-12-01T23:18:03+5:302021-12-01T23:18:03+5:30

International Camel Festival in Bikaner from January 7 to 9 | अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव बीकानेर में सात से नौ जनवरी तक

अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव बीकानेर में सात से नौ जनवरी तक

बीकानेर, एक दिसंबर बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन सात से नौ जनवरी तक होगा।

जिलाधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बीकानेर की कला, संस्कृति, खानपान और पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए महोत्सव वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान भागीदारी निभाएं, इसके प्रयास होंगे।

मेहता ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन ‘हैरिटेज वॉक’ होगी। यह पुराने शहर से होकर सूरसागर पहुंचेगी। जहां सांस्कृतिक संध्या के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। बीकानेर में ग्रामीण पर्यटन की संभावनों को देखते हुए इस बार एक दिन के सभी कार्यक्रम रायसर के धोरों में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ऊंट नृत्य एवं अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इन कार्यक्रमों को शीघ्र ही अंतिम रुप दे दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: International Camel Festival in Bikaner from January 7 to 9

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे