लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश को ग्रामीण पर्यटन के परियोजना के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:31 IST

Open in App

भोपाल, 11 नवंबर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन परियोजना को वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के वर्ल्ड रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड-2021 में ‘‘सर्वश्रेष्ठ परियोजना’’ का पुरस्कार मिला है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इंटरनेशनल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म सेंटर’’ ने प्रदेश के पर्यटन बोर्ड को ‘‘सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कोविड पर्यटन गंतव्य विकास’’ श्रेणी में पुरस्कार दिया है।

मध्य प्रदेश ग्रामीण पर्यटन को भी इसी श्रेणी में अंचल स्तर पर ‘स्वर्ण पुरस्कार’ मिला है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य पर्यटन बोर्ड ने महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना के लिए भी एक पुरस्कार जीता है।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा, ‘‘यह देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि मध्य प्रदेश पर्यटन को वैश्विक मंच पर सम्मानित किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बेहतर तरीके से विकसित करना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना था।

मप्र पर्यटन बोर्ड की ओर से मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एस. विश्वनाथन और उप निदेशक पर्यटन बोर्ड युवराज पडोले ने एक से तीन नवंबर तक लंदन में हुए एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत प्रदेश में 100 गांवों को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है और इन गांवों में सामुदायिक भागीदारी से पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कुछ प्रमुख गतिविधियों में बेहतर आवास, स्थानीय भोपाल, लोक संगीत, ग्रामीण खेल, स्थानीय कला और शिल्प तथा युवाओं के कौशल उन्नयन शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता