लाइव न्यूज़ :

अंतराष्ट्रीय विमान सेवा को लेकर मोदी सरकार का फैसला, 15 जुलाई तक जारी रहेगी रोक

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 17:39 IST

भारत सरकार ने अंतराष्ट्रीय विमान सेवा के अभी बंद रखने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जुलाई तक भारत से और भारत के लिए इंटरनैशनल कमर्शल फ्लाइट सेवा पर रोक रहेगी। दुनिया के कई देशों ने अभी इंटरनैशनल कमर्शल फ्लाइट सेवा पर रोक लगा दी है।कार्गो विमान और DGCA से अप्रूव्ड स्पेशल विमान पर सरकार का यह नियम नहीं लागू होगा।

नई दिल्ली: देश और दुनिया भर में जिस हिसाब से कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। उसे देखते हुए भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है कि 15 जुलाई तक सभी इंटरनैशनल हवाई सेवा पर रोक जारी रहेगी।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,  इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान सभी तरह की डोमेस्टिक विमान सेवा जारी रहेगी। देश के अंदर एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए जिस तरह सर्विस चालू है, वह इसी तरह जारी रहेगी। 

इससे पहले भी लॉकडाउन के बाद सरकार ने अंतराष्ट्रीय विमान सेवा को पर रोक लगाए रखने की तारीख को आगे बढ़ाया है।

DGCA से अप्रूव्ड स्पेशल विमान पर लागू नहीं-

बता दें कि सरकार ने अपने फैसले में साफ किया है कि इस दौरान डमेस्टिक एयर सर्विस जारी रहेगी। साथ ही यह आदेश कार्गो विमान और DGCA से अप्रूव्ड स्पेशल विमान पर लागू नहीं होंगे।

23 मार्च से इंटरनैशनल फ्लाइट बंद कोरोना के कारण पूरे देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था। उससे पहले ही 23 मार्च से इंटरनैशनल फ्लाइट पर रोक लगाई गई। पहले यह एक सप्ताह के लिए 29 मार्च तक था, जिसे बाद में लॉकडाउन के साथ लगातार बढ़ाया जाता रहा।

इससे पहले भारतीय रेलवे ने भी 12 अगस्त तक सभी रेग्युलर ट्रेनें की रद्द

रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी । सूत्रों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी ।

अधिकारियों ने बताया कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी । रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘‘एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी। सारी राशि लौटा दी जाएगी ।’’ इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था।

टॅग्स :फ्लाइटइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं