लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल योगा डे: रांची में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ किया योग, कहा- इस बार ये शांति और समृद्धि के लिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 07:30 IST

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश और पूरी दुनिया को शुभकामना दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह योग विकास, शांति और समृद्धि के लिए है। इ

Open in App
ठळक मुद्देरांची में इंटरनेशनल योग डे के मौके पर मौजूद हैं पीएम मोदीहजारों लोगों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लियादेश भर में विभिन्न जगहों पर मनाया जा रहा है योगा डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया। 

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'मैं पूरी दुनिया के लोगों को इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुभकामना देता हूं। मैं आप सबसे योग करने और इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी शामिल करने की गुजारिश करता हूं।'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'हम सभी योग के महत्व को जानते हैं। यह हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। अब लेकिन हमें योग के अभ्यास को और ऊंचे स्तर पर ले जाना है।' 

योग से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार यह योग विकास, शांति और समृद्धि के लिए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने योग के फायदे भी गिनाये। योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह रोहतक में हैं जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में मौजूद हैं।

गुरुवार रात रांची पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार शाम रांची पहुंचे।  झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर रांची पहुंचे।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे