लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रुक-रुककर हो रही है बारिश, रेल सेवाएं सामान्य

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:26 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई मुंबई में बुधवार को रुक-रुककर बारिश हुई लेकिन रेल तथा परिवहन सेवाएं बाधित नहीं हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया जो दिखाता है कि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शहर और उसके उपनगरों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है लेकिन हिंदमाता, माटुंगा और कुर्ला जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, आईएमडी ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है तथा 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान 11.69 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 17.95 मिमी. और 13.24 मिमी. बारिश दर्ज की गयी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, ‘‘भारी बारिश के बावजूद पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं।’’

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे मार्ग पर स्थानीय ट्रेन सेवाएं भी सामान्य चल रही हैं। इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं भारी बारिश के कारण रविवार और सोमवार को बाधित रही थीं।

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि उसकी बसों का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है और बसें सुचारू रूप से चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग