लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रूक-रूक कर हुई भारी बारिश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 00:53 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई मुंबई में बुधवार को रुक-रुककर भारी बारिश हुई, हालांकि इससे रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित नहीं हुआ। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे जिले में उम्बेरमाली और कसारा स्टेशनों के बीच पानी जमा होने के कारण रात को सवा दस बजे से मध्य रेलवे के खारदी और इगतपुरी स्टेशनों के बीच रेल सेवा निलंबित करनी पड़ी।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में पुणे-दरभंगा स्पेशल और सीएसएमटी-वाराणसी स्पेशल का समय बदलना पड़ा।

मंगलवार रात से बुधवार रात दस बजे तक कसारा में 207 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जिसमें से 45 मिमी बीते एक घंटे में हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद दस घंटे के भीतर 68.72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 58.75 मिमी और 58.24 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

दोपहर में बारिश कुछ कम हुई थी लेकिन रात में फिर से तेज हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘रेडअलर्ट’ जारी किया था जो दिखाता है कि यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह