लाइव न्यूज़ :

केरल में मॉडल की मौत से पहले इंटीरियर डिजाइनर ने उनका पीछा किया था: पुलिस

By भाषा | Updated: December 2, 2021 01:38 IST

Open in App

कोच्चि, एक दिसंबर केरल में एक कार दुर्घटना में दो मॉडल समेत तीन लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने बुधवार को कहा कि मामले में जिस ‘इंटीरियर डिजाइनर’ को गिरफ्तार किया गया है, उसने हादसे से पहले अपनी कार से उनका पीछा किया था।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इंटीरियर डिजाइनर सैजू थंकाचेन के मोबाइल फोन में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के वीडियो सहित अपराध से जुड़े कई सबूत हैं।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी थंकाचेन एक पब से लड़कियों का पीछा कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उसने उनका पीछा किया और कुंदनूर में उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि बाद में, जिस कार में मॉडल बैंठी थी, उसे आरोपी से बचने के लिए तेजी से चलाया गया, हालांकि वह दुर्घटना का शिकार हो गई।

एक नवंबर को हादसे में एंसी कबीर (25) और अंजना शाजन (24) की मौत हो गई थी जबकि तीसरे शख्स की कुछ दिनों बाद मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल