लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: मोदी सरकार के इस बजट में हो सकता है 'यूनिवर्सल बेसिक इनकम' का ऐलान, चित हो जाएगा विपक्ष!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 1, 2019 11:03 IST

भारत में गरीबी आज भी एक सच्चाई है। ऐसे में गरीबों को न्यूनतम तयशुदा आय देने की घोषणा की जा सकती है। इस घोषणा से सरकारी खजाने पर सात लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। जानिए यूनिवर्सल बेसिक इनकम के बारे में बड़ी बातें....

Open in App
ठळक मुद्देयूनिवर्सल बेसिक इनकम एक तरीके से बेरोजगारी बीमा है।ये देश के गरीबों के लिए एक प्रकार से सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है।अगर सरकार इसकी घोषणा करती है तो सरकारी खजाने पर सात लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

मोदी सरकार के इस कार्यकाल के आखिरी बजट में जिस संभावित घोषणा की सबसे अधिक चर्चा है वो है यूनिवर्सल बेसिक इनकम। वित्त मंत्री पीयूष गोयल अगर इसकी घोषणा करते हैं तो आगामी चुनाव में विपक्ष को चित कर सकती है। माना जा रहा है कि नोटबंदी और जीएसटी ने आम जनता के बीच सरकार की नकारात्मक छवि बना दी है। ऐसे में यूनिवर्सल बेसिक इनकम की घोषणा चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक हो सकती है।

क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम

यूनिवर्सल बेसिक इनकम एक तरीके से बेरोजगारी बीमा है। ये देश के गरीबों के लिए एक प्रकार से सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है। अगर सरकार इसकी घोषणा करती है तो सरकारी खजाने पर सात लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। हालांकि यह सभी को नहीं दिया जा सकता है। सरकार इसके लिए कुछ पैमाना बना सकती है। भारत में यूनिवर्सल बेसिक इनकम की प्रथम चर्चा 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण में रखी गई थी।

करीब 10 हजार हो सकता है न्यूनतम वेतन

अगर अकुशल कामगारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रति दिन 321 रुपए की न्यूनतम मजदूरी को ही आधार माना जाए तो सरकार को हर महीने प्रति व्यक्ति 9,630 रुपए देने का प्रावधान लागू करना होगा। इस योजना में गरीब तबके के सिर्फ 18 से 20 फीसदी परिवारों को शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि सरकार गरीब तबकों को पहले ही कई वस्तुओं में सब्सिडी देती है।

राहुल गांधी के वादे से सरकार पर दबाव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों वादा किया कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को न्यूनतम आय देने के लिए यूनिवर्सिल बेसिक इनकम लागू किया जाएगा। राहुल की इस घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार पर इसके ऐलान का दबाव बन रहा है। गौरतलब है कि सरकार पिछले दो सालों से इस योजना पर काम कर रही है। देश से गरीबी समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

बड़े रोड़े हैं इस राह में

यह एक आसान विकल्प भी नही माना जा सकता क्योंकि इससे राज्यों की वित्तीय स्थिति पर और दबाव बढ़ेगा। केन्द्र प्रायोजित योजना के तौर पर यदि यह शुरू की जाती है तो इसका आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सरकारों पर ज्यादा असर होगा। इन राज्यों की सरकारों ने पहले ही किसान कर्ज माफी योजना लागू की है। केवल छत्तीसगढ़ और झारखंड के पास ही नई योजना को वहन करने की कुछ गुंजाइश होगी।

टॅग्स :बजटबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया