लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह लाख रुपये का कीमती सामान बरामद

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:39 IST

Open in App

पालघर, 15 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोग बिहार से हैं।

पुलिस उपायुक्त, जोन-द्वितीय, वसई संजय कुमार पाटिल ने कहा कि पालघर में वसई शहर के मानिकपुर इलाके में 30 अगस्त को एक घर का ताला तोड़ने और चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस के एक दल ने छह दिनों तक वहां जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा खुफिया जानकारियां एकत्रित की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को बिहार के पूर्णिया से पांच आरोपियों को पकड़ा और उन्हें सोमवार रात को यहां लेकर आयी। आगे की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ा, जिसने लूट के माल को ठिकाने लगाने में कथित तौर पर उनकी मदद की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मानिकपुर इलाके में चोरी के दो और मामलों का पता चला, जिनमें ये आरोपी शामिल थे। उनके पास से 6.12 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए।

आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अभिषेक कामेश्वर सिंह (24), मोहम्मद तुफेल मोहम्मद जलाल (26), रंजीत दशरथ साहनी (38), आशीष कुमार अमोल यादव (22), बीरु रामविलास पासवान (26) और ऑटो रिक्शा चालक संतोष भीवा पाटिल (46) के रूप में की गयी है। पाटिल पालघर के सफाले का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह