गोहत्या के लिए गायों को उठाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 02:03 IST2021-08-03T02:03:47+5:302021-08-03T02:03:47+5:30

Inter-state gang member arrested for raising cows for cow slaughter | गोहत्या के लिए गायों को उठाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

गोहत्या के लिए गायों को उठाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो अगस्त पुलिस ने गोहत्या के लिए आवारा गायों को उठाने के धंधे में लगे अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी अल्तमश (23) को मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि यह गिरोह सड़क पर घूम रही गायों को उठाकर ले जाता था और सुनसान स्थान पर उन्हें काट देता था। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य बाद में इन्हें मांस की दुकानों पर बेच देते थे। कुछ मामलों में पाया गया कि गिरोह के सदस्य मांस को बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी ले गए थे।

पुलिस ने बताया कि गीता कालोनी के एक मंदिर के प्रबंधक राकेश कुमार की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर एस सुंदरम ने कहा कि 60 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर आरोपियों के फरार होने का पता लगाया गया और बाद में संभल निवासी अल्तमश को पकड़ा गया।

पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Inter-state gang member arrested for raising cows for cow slaughter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे